सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में शनिवार को विकासखंड सारंगढ़ के ग्राम पंचायत नौरंगपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल उत्सव पखवाड़ा एवं जल अर्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पंचगण एवं जल वाहिनियों ने मिलकर जल संरक्षण और स्वच्छ जल के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा ग्रामीणों को जल जीवन मिशन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने योजना के संचालन एवं संधारण, जल कर संग्रहण, जल के महत्व तथा प्रत्येक घर में सोख्ता गड्ढा (सोख पिट) निर्माण की आवश्यकता को सरल भाषा में समझाया।

जल की गुणवत्ता पर विशेष जोर
कार्यक्रम के अगले चरण में पानी की गुणवत्ता और उससे जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जल वाहिनियों को एफटीके (Field Test Kit) के माध्यम से जल परीक्षण करना सिखाया गया। इससे ग्रामीण स्तर पर ही पानी की शुद्धता की जांच संभव हो सकेगी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम किया जा सकेगा।
सम्मान और जिम्मेदारी का संदेश
कार्यक्रम के समापन पर ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पंचगण एवं सभी ग्रामवासियों को ग्राम पंचायत हस्तांतरण प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने और जल स्रोतों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।
संदेश स्पष्ट:
“जल है तो कल है” — इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल जल के महत्व का एहसास कराया गया, बल्कि उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
- साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा: 20 स्थानों पर चला जागरूकता अभियान, 2,800 लोगों को किया सतर्क… - August 27, 2026
- एक कॉल पर घर पहुंचा प्रशासन, दिव्यांग सौरभ की समस्या का त्वरित समाधान… - August 27, 2026
- रक्षाबंधन से पहले मिली खुशियों की किस्त, गीता मराठा ने कहा- विष्णु भैया का धन्यवाद… - August 27, 2026
