धुरंधर 2 का पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तेज धमाका, तोड़ा पुष्पा 2 का ये रिकॉर्ड…
धुरंधर 2 19 मार्च धुरंधरको सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म ने हिंदी भाषा में कमाई के मामले में पुष्पा 2 जो भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है उसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
आदित्य धर की धुरंधर 2 ने पहले दिन अपनी ही फिल्म धुरंधर से ज्यादा की कमाई कर ली है। धुरंधर 2 ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
पहले ही दिन कमा डाले 100 करोड़
धुरंधर 2 की रिलीज से पहले 18 मार्च को पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ की कमाई की थी। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने आज यानी 19 मार्च को 100.23 करोड़ से ओपनिंग की है। पेड प्रिव्यूज और ओपनिंग डेज की कमाई को मिलाकर को रणवीर सिंह की फिल्म ने 143.23 (नेट कलेक्शन) करोड़ की कमाई कर ली है।
अलग-अलग भाषाओं में फिल्म की कमाई
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने पहले दिन हिंदी भाषा में 96.78 करोड़ की कमाई की है। कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 8 लाख रुपये की कमाई की है। मलयालम भाषा में 9 लाख, तमिल में 1.16 करोड़ और तेलुगु भाषा में 2.12 करोड़ की कमाई की है।
रणवीर सिंह की फिल्म ने हिंदी भाषा में तोड़ा पुष्पा 2 का रिकॉर्ड
पुष्पा: द रूल ने पहले दिन भारत में 164.25 करोड़ की कमाई की थी। रणवीर सिंह की फिल्म इस रिकॉर्ड को तो ब्रेक नहीं कर पाई है, लेकिन हिंदी भाषा की कमाई के मामले में धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को पछाड़ दिया है। पुष्पा 2 ने पहले दिन हिंदी भाषा में 70.30 करोड़ की कमाई की है। कन्नड़ भाषा में फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़, मलयालम में 4.95 करोड़, तमिल में 7.70 करोड़ और तेलुगु भाषा में 80.30 करोड़ की कमाई की है।
धुरंधर का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा था हाल
आदित्य धर की धुरंधर को पहले दिन कमाई के मामले में धुरंधर 2 ने पछाड़ दिया है। पिछले साल रिलीज हुई धुरंधर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ की कमाई की थी। धुरंधर पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी।
धरंधर 2 की कास्ट
धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म को आदित्य धर ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म के रिलीज होने के साथ ही फैंस को इस सवाल का जवाब मिल गया है कि बड़े साहब कौन हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए हैं।
