छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नशीले पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में अफीम की अवैध खेती के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी कीमत पर अवैध मादक पदार्थों की खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों को अफीम की अवैध खेती के मामले की गंभीरता से जांच करने तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




