सारंगढ़। जिले में सड़क सुरक्षा और जनजागरूकता को लेकर प्रशासन ने गंभीर पहल शुरू की है। जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर चेतावनी एवं जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
साइन बोर्ड में स्पष्ट संदेश दिए गए हैं—नशे की हालत में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही नागरिकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील भी की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि अक्सर लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण गंभीर हादसे होते हैं, जिन्हें जागरूकता और सतर्कता से रोका जा सकता है।
विभाग को उम्मीद है कि इन जागरूकता संदेशों से नागरिकों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। प्रशासन की यह पहल जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही

- सारंगढ़ : अवैध शराब के काले साम्राज्य पर आबकारी स्ट्राइक..110 दिन मे 98 केस, 5 वाहन और 5 लाख की शराब जब्त.. - July 28, 2026
- अगस्त 2026 में कब पड़ेंगी कामिका और पुत्रदा एकादशी? जानें उदया तिथि के अनुसार सही व्रत की तारीख… - July 28, 2026
- थाइरॉइड की बीमारी में इन चीजों के सेवन से बना लें दूरी, वरना सेहत के लिए होगा खतरनाक… - July 28, 2026




