सपेरा बस्ती में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का दोबारा दौरा
सारंगढ़ । सरिया नपं समीप ग्रापं भीखमपुरा की सपेरा बस्ती में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को दो बारा दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन प्रधान मंत्री सामूहिक आवास निर्माण का अवलोकन किया और पंचायत सीईओ को गुणवत्ता के साथ तय समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सपेरा बस्ती के लोग झोपड़ी बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं । कई परिवार 10×4 फीट की छोटी झोपड़ियों में रह रहे थे। अब इस बस्ती के 40 परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनका निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हितग्राही बुजुर्ग महिला बक्साबाई से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवास निर्माण से होने वाले लाभ के बारे में चर्चा की।
कलेक्टर ने सपेरा बस्ती के बच्चों से भी बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली। उन्होंने यह जाना कि कई बच्चे आंगन बाड़ी केंद्र जा रहे हैं और कई स्कूल में अध्ययन रत हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बच्चों की नियमित और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि – प्रधान मंत्री आवास बनने के बाद सपेरा बस्ती के परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास मिलेगा, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । पिछले दौरे में कलेक्टर को सपेरा बस्ती के लोगों ने पेयजल की समस्या बताई , जिसका निराकरण कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से बोर खनन कर किया है। इसके साथ ही बस्ती में बुनियादी सुविधाओं के तहत बाउंड्री वॉल का निर्माण भी कराया गया है, जिससे स्वच्छ और सुरक्षित आवासीय वातावरण तैयार हुआ है।
- राशन के बदले ‘टैक्स’ का डर? कंड्रजा में ई-पॉस, उगाही और प्रशासनिक दावों के बीच घिरते सवाल..शिकायत अफवाह या सच्चाई? - February 26, 2026
- डंडे की मार से फटा सिर, खून से भीगी यूनिफॉर्म: छात्र पिटाई कांड में प्रधान पाठक निलंबित, डीईओ की त्वरित कार्रवाई… - February 26, 2026
- “अमृतकाल में भी उपेक्षा क्यों?”तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना, 9 मार्च को विधानसभा घेराव की चेतावनी… - February 26, 2026
