जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ अजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने आज नाचनपाली लेन्ध्रा छोटे में प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कर सौगात दी है उल्लेखनीय हो कि लंबे समय से शासकीय भवन के लिए जूझ रहे छात्र अब नए भवन के बनने से विद्यार्थियों को सर्व सुविधायुक्त भवन में अध्ययन का लाभ मिलेगा भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ अजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सारंगढ़ विधायक श्रीमती श्रीमती उत्तरी जांगड़े विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि विनोद भारद्वाज,जनपद उपाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े, सरपंच प्रतिनिधि लेन्ध्रा छोटे संतोष टंडन,सरपंच प्रतिनिधि चांटीपाली शिव टंडन ,नंदू कुर्रे सरपंच प्रतिनिधि पंचपेड़ी, नंदू जोल्हे,लखन कोसले बाबूलाल जांगड़े,कमल किशोर कोसले,ठेकेदार कृष्णा यादव की गरिमामयी उपस्थिति में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने विधिवत 1 करोड़ 52लाख की लागत से बनने वाली प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का भूमि पूजन किया और क्षेत्रवासियों व विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि भवन के बनने से हमारे बच्चों को सर्व सुविधा युक्त आवास में रह कर अध्ययन का लाभ मिलेगा और बच्चे शांत वातावरण में पढ़ाई कर आगे बढ़ेंगे इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार गांव गरीब किसान से लेकर युवा व विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने सतत प्रयासरत हैं और लगातार विकास कार्य कर रही है आप सब को बधाई इस अवसर पर पंचगण,ग्रामवासी एवं शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
