सारंगढ़ । प्रदेश कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिलाने की दिशा में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े की पहल अब सार्थक होती दिखाई दे रही है। विधायक जांगड़े ने 6 अक्टूबर 25 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य के कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग की थी। इसके साथ ही विधानसभा सत्र 2025 के दौरान इस महत्वपूर्ण विषय को प्रश्न के माध्यम से सदन में प्रमुखता से उठाया था। विधायक जांगड़े ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि – कई कर्मचारी गंभीर बीमारियों के दौरान आर्थिक तंगी के कारण समय पर उपचार नहीं करा पाते, जिससे उन्हें, उनके परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कर्मचारियों के हित में कैशलेस उपचार व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया था, ताकि – उन्हें बिना आर्थिक दबाव के त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके, वित्तमंत्री द्वारा प्रस्तुत छग राज्य बजट 26-27 में राज्य कर्मचारियों के उपचार हेतु 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है । इस प्रावधान को कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। बजट में की गई यह व्यवस्था हजारों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को सीधे लाभान्वित करेगी और उन्हें इलाज के दौरान आर्थिक चिंता से मुक्ति दिलाएगी ।
विधायक उत्तरी जांगड़े ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि – यह कदम कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है । उन्होंने प्रदेश सरकार को इस संवेदनशील एवं सराहनीय निर्णय के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि – जनहित के मुद्दों को वे आगे भी मजबूती से उठाती रहेंगी । प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने भी बजट में किए गए इस प्रावधान का स्वागत किया है और इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
