सारंगढ़ में पुतला दहन के दौरान भारी हादसा, युकां जिलाध्यक्ष समेत कई नेता और पुलिसकर्मी झुलसे..
सारंगढ़। केंद्र सरकार की नीतियों और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित प्रदर्शन आज सारंगढ़ में बड़े हादसे में तब्दील हो गया। भारत माता चौक पर ‘तानाशाही’ के खिलाफ हुंकार भर रहे कांग्रेसी नेताओं और पुलिस के बीच हुई झूमाझटकी के दौरान आग भड़क गई, जिसकी चपेट में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष समेत कई लोग आ गए।
कैसे हुआ हादसा?
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेई और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया जा रहा था। जैसे ही पुतले में आग लगाई गई, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई। इसी आपाधापी में आग अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते शुभम बाजपेई और अभिषेक शर्मा आग की लपटों की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में कुछ पुलिसकर्मी भी झुलस गए हैं।
अस्पताल में उमड़ी भारी भीड़-
घटना के तुरंत बाद घायल नेताओं को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और समर्थक जमा हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों नेताओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल रानीसागर रेफर कर दिया गया है, जहाँ फिलहाल उनका इलाज जारी है।
नपा अध्यक्ष ने की जांबाज सिपाहियों के लिए दुआ
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा:
”शुभम और अभिषेक कांग्रेस के जांबाज सिपाही हैं। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ ताकि वे जल्द लौटकर इस तानाशाह सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर सकें। जनहित की लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए।”
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

