सारंगढ़‑बिलाईगढ़। शासन की डिजिटल कार्यप्रणाली को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ई-ऑफिस, ईएचआरएमएस, स्पैरो पोर्टल तथा iGOT Karmayogi से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने डिजिटल माध्यम से फाइल संचालन, मानव संसाधन प्रबंधन, वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (APAR) प्रक्रिया तथा ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म के उपयोग को प्रोजेक्टर प्रदर्शन के माध्यम से समझाया। प्रतिभागियों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया ताकि वे अपने दैनिक कार्यों में इन प्रणालियों का सहज उपयोग कर सकें।
प्रशिक्षण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ऑनलाइन फीडबैक भी लिया गया। इसके लिए National Informatics Centre (एनआईसी) द्वारा तैयार विशेष फीडबैक मॉड्यूल का उपयोग किया गया, जिसमें प्रशिक्षण की गुणवत्ता, सामग्री की उपयोगिता, प्रशिक्षक की दक्षता तथा प्रतिभागियों की समग्र संतुष्टि का मूल्यांकन किया गया।
जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और कार्यकुशलता बढ़ेगी तथा डिजिटल गवर्नेंस को गति मिलेगी। अधिकारियों ने भी प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे कार्यालयीन कार्यों को तेज और व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
