सारंगढ़ बिलाईगढ़/ जिले के युवाओं के लिए रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए 26 फरवरी को विभिन्न ट्रेडों में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें इच्छुक युवा अपनी पात्रता अनुसार शामिल होकर प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।
जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक सॉल्यूशंस (सहायक इलेक्ट्रिशियन) कोर्स के लिए 10वीं उत्तीर्ण युवा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सारंगढ़ में आयोजित काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। वहीं डीटीपी कंप्यूटर कोर्स के लिए 12वीं उत्तीर्ण युवाओं को केपी युवा कौशल प्रशिक्षण केंद्र, बंधापाली (बरमकेला रोड) में उपस्थित होना होगा।
इसी प्रकार 8वीं उत्तीर्ण युवाओं के लिए भी अवसर उपलब्ध है। वे इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक सॉल्यूशंस एवं एसी फील्ड टेक्निशियन के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आईटीआई, सरिया में आयोजित काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी कौशल से जोड़कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर भी मिलने की संभावना जताई गई है।
जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस निःशुल्क प्रशिक्षण योजना का लाभ अवश्य उठाएं।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
