भटगांव: नगर पंचायत भटगांव में खाकी का खौफ अब खत्म होता नजर आ रहा है। बीती रात लगभग 1:30 बजे एक नकाबपोश चोर ने ‘प्रकाश इलेक्ट्रिकल’ के पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान में रखे 13 हजार नगद और करीब 12 हजार का सामान (वायर बंडल) पार कर दिया।

CCTV में कैद दुस्साहस-
चोर की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है, जिसमें वह नकाब बांधे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देता दिख रहा है।
व्यापारियों की उड़ी नींद-
एक महीने के भीतर चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले एक और दुकान में चोरी के बाद आग लगा दी गई थी, जिससे अब पूरे नगर के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
रात भर जागने को मजबूर-
दुकान संचालक याद राम पटेल की सूचना पर पुलिस विवेचना में तो जुट गई है, लेकिन व्यापारी सवाल पूछ रहे हैं— “क्या पुलिस की पेट्रोलिंग केवल कागजों पर हो रही है?”
जब अपराधी सीसीटीवी के सामने चोरी कर रहे हैं, तो आम जनता और व्यापारी खुद को सुरक्षित कैसे समझें?
थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने चोर को जल्द पकड़ने का दावा तो किया है, लेकिन क्या भटगांव की रातें फिर से सुकून भरी होंगी या चोर ऐसे ही पुलिस की नाक के नीचे तांडव करते रहेंगे?




