बरमकेला (सिंघारी)। कलयुग में नाम संकीर्तन की महिमा को सर्वोपरि बताते हुए ग्राम सिंघारी (बरमकेला) में भव्य अष्ट प्रहर अखण्ड संकीर्तन नाम यज्ञ का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। श्री चैतन्य महाप्रभु की असीम अनुकम्पा से आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त क्षेत्रवासियों को नाममृत रसपान करने हेतु आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की रूपरेखा-
अधिवास (कलश यात्रा) 28 फरवरी 2026, शनिवार सुबह 8:00 बजे।
नाम आरंभ 28 फरवरी 2026, शनिवार सुबह 10:00 बजे।
अखण्ड नाम 01 मार्च 2026, रविवार सुबह 10:00 बजे तक।
नाम समापन व नगर भ्रमण 01 मार्च 2026, रविवार सुबह 11:00 बजे से (दधिहांडी भंजन, प्रसाद वितरण एवं भक्त विदाई)।
इस महायज्ञ के पुरोहित पंडित श्री खेमानंद पाढ़ी एवं उनके साथी होंगे। समस्त ग्रामवासी सिंघारी ने श्रद्धालुओं से इस पुण्य कार्य में सहभागिता की अपील की है।

- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
