बरमकेला : पिछले कुछ दिनों से गोबरसिंघा, मौहापाली और सरिया क्षेत्र में बच्चा चोरी की खबरों ने कोहराम मचा रखा है। क्या है इन वायरल दावों की हकीकत? आइये जानते हैं दूध का दूध और पानी का पानी।

सोशल मीडिया पर दावा :
सोशल मीडिया (WhatsApp/Instagram) पर वीडियो वायरल हो रहा है कि क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है और संदिग्ध लोग गांवों में घूम रहे हैं।
दावा किया जा रहा है कि कटंगपाली और बोंदा क्षेत्र में भी बच्चा चोर देखे गए हैं।
सच :पकड़े गए लोग कौन हैं?
मौहापाली में जिन दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने घेरा था, वे असल में दुर्ग जिले के सपेरे हैं।
क्या करते हैं?
वे लोग गांव-गांव घूमकर सांप दिखाकर अपना जीवन यापन करते हैं।
पुलिस का बयान-
सरिया थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने स्पष्ट किया है कि बच्चा चोरी की कोई भी घटना नहीं हुई है। यह खबर पूरी तरह निराधार और अफवाह है।
साजिश-
रायपुर और अन्य शहरों की पुरानी खबरों को जोड़कर जानबूझकर डर का माहौल बनाया जा रहा है।
जनता के लिए जरूरी अपील-
कानून हाथ में न लें: किसी भी अनजान व्यक्ति को देखते ही मारपीट न करें, वह निर्दोष हो सकता है।
बिना जांचे-परखे किसी भी वीडियो या मैसेज को फॉरवर्ड न करें।
पुलिस को सूचना दें-
यदि कोई संदिग्ध दिखे, तो तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने को सूचित करें।
”अफवाहें वायरस से भी तेज फैलती हैं, समझदार बनें और सच का साथ दें।”
विनीत – रायगढ़ टाईम्स
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
