सारंगढ़ मे भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा हाइवा, चालक की स्थिति नाजुक..
सारंगढ़। सारंगढ़-खम्हारडीह मुख्य मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार हाइवा गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इस भीषण हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक मलबे के बीच बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया है।
मलबे में फंसा रहा चालक-
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना जबरदस्त था कि हाइवा पलटने के बाद चालक केबिन में ही दब गया। बताया जा रहा है कि चालक की कमर की हड्डी टूट गई है और वह गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची।
फिलहाल, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। जेसीबी मशीनों की मदद से हाइवा को हटाने और केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं।
यातायात बाधित, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के कारण मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। सड़क पर बिखरे मलबे और पलटे हुए वाहन को हटाने के लिए पुलिस बल तैनात है।
हादसे का कारणफिलहाल स्पष्ट नहीं है।
पुलिस का बयान-
“प्राथमिकता चालक की जान बचाना और जाम क्लियर करना है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है कि क्या यह तकनीकी खराबी थी या मानवीय चूक।”
स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है, क्योंकि इस मार्ग पर भारी वाहनों की अनियंत्रित गति अक्सर हादसों का सबब बनती है।
- ग्राम सिंघारी में 28 फरवरी से आयोजित होगा भव्य अष्ट प्रहर अखण्ड संकीर्तन नाम यज्ञ.. - February 23, 2026
- रायगढ़ टाईम्स फैक्ट चेक : बरमकेला में बच्चा चोर गिरोह की सच्चाई!जानिए दावा औऱ हकीकत औऱ कैसे बरतें सावधानी.. - February 23, 2026
- सारंगढ़ मे भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा हाइवा, चालक की स्थिति नाजुक.. - February 23, 2026
