सारंगढ़ । विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर कोसीर स्थित कौशलेश्वरी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरें भी कार्यक्रम में शामिल हुईं । उन्होंने सुंदरकांड पाठ के दौरान मुख्यमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना की । उन्होंने कहा कि – मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बहनों के लिए प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना तथा प्रदेशवासियों के लिए चलाई जा रही आवास योजनाएं जनकल्याणकारी पहल हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है।

यशस्वी मुख्यमंत्री साय के रायगढ़ लोक सभा क्षेत्र के पूर्व सांसद होने के कारण क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा गया । जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे ने मुख्यमंत्री साय के 62 वें जन्मदिन को विशेष बनाने के उद्देश्य से 208 दीदीयों को साड़ियां वितरित की साथ ही साथ सभी को स्वल्पाहार कराया गया । वैजयंती नंदू लहरे के साथ जिला महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती रागनी केसरवानी और श्रीमती शिव कुमारी अनिल साहू के साथ में सरपंच ग्राम पंचायत कोसीर सुमन राजेंद्र राव मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कोसीर सरिता के साथ ही साथ ग्राम पंचायत कोसीर के गणमान्य प्रतिष्ठित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कोसीर में चारों तरफ खुशियों का माहौल रहा, इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । कार्यक्रम के अंत में संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड , हनुमान चालीसा का पाठ कर, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की गई।
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




