सारंगढ़ । मानव सेवा के सर्वोच्च उदाहरण के रूप में विकास यादव ने एक बार फिर समाज के लिए प्रेरणा दायी कार्य करते हुए अपना 22 वां रक्तदान किया । रक्त दान महादान की भावना को साकार करते हुए उन्होंने जरूरतमंद मरीज को नव जीवन प्रदान करने में अहम् योगदान दिया । रक्तदान न केवल किसी गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटना पीड़ित मरीज के जीवन की रक्षा करता है, बल्कि यह रक्त दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है । चिकित्सकों के अनुसार नियमित अंतराल पर रक्त दान करने से नया रक्त बनने की प्रक्रिया सक्रिय होती है, जिससे रक्त का संचार बेहतर होता है और स्वास्थ्य संतुलित रहता है । विकास यादव ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि – प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए ।

- सारंगढ़:जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश… - July 28, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती का बड़ा असर: डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत का 768 किलो गांजा भट्टी में जलाकर किया नष्ट… - July 28, 2026
- 5 गायों से बदली किस्मत: आधुनिक डेयरी से हर महीने ₹25 हजार की कमाई.. - July 28, 2026




