बरमकेला शिक्षा विभाग में DEO की बड़ी स्ट्राइक, 10 शिक्षकों को थमाया ‘कारण बताओ’ नोटिस!
बरमकेला: छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत में अनुशासन को लेकर जिला प्रशासन ने अपने तेवर सख्त कर लिए हैं। बोर्ड परीक्षाओं की संवेदनशीलता के बीच PM श्री सेजेस (सेजबहार) बरमकेला के 10 शिक्षकों पर गाज गिरी है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जे.आर. डहरिया ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले इन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर विभाग में खलबली मचा दी है।
क्या है पूरा मामला?
बीती 18 फरवरी 2026 को संस्था में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के तुरंत बाद स्टाफ मीटिंग रखी गई थी ताकि परीक्षा संचालन की बारीकियों पर चर्चा की जा सके। हैरानी की बात यह रही कि विद्यालय के 10 शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना या सक्षम अधिकारी की अनुमति के इस महत्वपूर्ण बैठक से नदारद पाए गए।
इन 10 शिक्षकों पर गिरी गाज (सूची):
शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिस की जद में आने वाले शिक्षकों के नाम निम्नलिखित हैं:
श्री दया सागर चौहान (व्याख्याता)
श्री सचिदानंद नायक (व्याख्याता)
श्री रणविजय सिंह (शिक्षक)
श्रीमती मालती नायक (सहा. शिक्षक विज्ञान)
श्रीमती सुनंदा सर्वणकार (शिक्षक)
श्रीमती साहिना परविन (सहा. शिक्षक विज्ञान)
कु. सुधा पटेल (व्याख्याता)
श्रीमती ख्याती चन्द्रा (कम्प्यूटर शिक्षक)
श्रीमती जया प्रधान (शिक्षक हेल्थ एण्ड केयर)
श्री हरिश चन्द्राकर (शिक्षक इलेक्ट्रीक एण्ड हार्डवेयर)
DEO का कड़ा रुख-.
जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया ने इस अनुपस्थिति को ‘सिविल सेवा आचरण नियम (1965)’ के तहत गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण समय पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी संबंधित शिक्षकों को 20 फरवरी 2026 तक स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है।
शिक्षा विभाग में मची खलबली-
बरमकेला इलाके में शिक्षा विभाग की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर ही जिले में लगभग 15 से 20 शिक्षकों को नोटिस जारी किया जा चुका है। प्रशासन के इस “हंटर” से यह साफ संदेश जा रहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में कामचोरी और लापरवाही के दिन अब लद चुके हैं।
- ‘फेसबुकिया’ आरोपों की उतरी हवा, सारंगढ़ के ईमानदार छवि पर वार करने वाले ‘आकाश’ पर गिरेगी कानूनी गाज! - February 20, 2026
- विधायक उत्तरी जांगड़े ने अमेठी मे किया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण.. - February 20, 2026
- जर्जर मुक्तिधाम के कायाकल्प के लिए आगे आईं विधायक उत्तरी जांगड़े, कलेक्टर को लिखा पत्र.. - February 20, 2026
