सारंगढ़: जलाशय में तैरती मिली बुजुर्ग की लाश, इलाके में मची भारी सनसनी!
सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिले के टाँडीपार गांव से एक रूह कँपा देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक बुजुर्ग की पानी में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और गांव की गलियों में सन्नाटा छा गया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टाँडीपार निवासी 65 वर्षीय शेरसिंह जायसवाल बुधवार दोपहर को नित्य कर्म (शौच) के लिए गांव के पास स्थित नाला जलाशय की ओर निकले थे। घंटों बीत जाने के बाद भी जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन जो मंजर उन्होंने देखा उसने सबके होश उड़ा दिए।
जलाशय में तैरता मिला शव
काफी मशक्कत के बाद परिजनों को पता चला कि जलाशय के पानी में एक लाश तैर रही है। पास जाकर देखा तो वह शेरसिंह जायसवाल ही थे। मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
हादसा या कुछ और?
पुलिस तफ्तीश में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। शव को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मौत के पीछे की बड़ी आशंकाएं।
बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र 65 वर्ष से अधिक थी और उन्हें ‘लूज मोशन’ की शिकायत थी।
चक्कर आने का अंदेशा- प्राथमिक दृष्टि से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कमजोरी के कारण जलाशय के किनारे उन्हें अचानक चक्कर आया होगा और वे सीधे पानी में जा गिरे, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।
पुलिस का बयान-
“मामले की हर एंगल से जाँच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है।”
- ‘फेसबुकिया’ आरोपों की उतरी हवा, सारंगढ़ के ईमानदार छवि पर वार करने वाले ‘आकाश’ पर गिरेगी कानूनी गाज! - February 20, 2026
- विधायक उत्तरी जांगड़े ने अमेठी मे किया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण.. - February 20, 2026
- जर्जर मुक्तिधाम के कायाकल्प के लिए आगे आईं विधायक उत्तरी जांगड़े, कलेक्टर को लिखा पत्र.. - February 20, 2026
