छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के प्लेस ऑफ सेफ्टी से सोमवार की रात 13 अपचारी बालक परिसर की दीवार फांदकर फरार हो गए। इनमें से चार अपचारी बालकों को पकड़ लिया गया है। ये सभी हत्या, हत्या के प्रयास, और दुष्कर्म जैसी गंभीर घटनाओं में संलिप्त थे।

घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब, रात करीब नौ बजे भोजन के बाद अपचारी बालकों को वार्ड के भीतर ले जाया जा रहा था। इस दौरान अपचारी बालकों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर हमला भी किया।
प्लेस ऑफ सेफ्टी के प्रभारी भानू प्रताप ने बताया कि यह संस्थान गंभीर अपराधों में निरुद्ध किशोरों के लिए संचालित है, जहां 15 से 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों को रखा जाता है। संस्थान की क्षमता 25 की है, लेकिन घटना के समय वहां 36 बालकों को रखा गया था। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि थाने में 13 अपचारी किशोरों के फरार होने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




