सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टरेट सभाकक्ष में दसवीं, बारहवीं बोर्ड परीक्षा से जुड़े उड़नदस्ता टीम के साथ बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि सभी निर्धारित समय पर निश्चित स्थान में पहुंचे। जिस दिन जिस विषय का परीक्षा हो उस दिन उस विषय का शिक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई जाए। स्कूल परिसर में गहरी शांति का वातावरण हो। बच्चों के परीक्षा के दौरान अनावश्यक आपसी बातचीत कोई नहीं करें। प्रश्न पत्र खोलते समय इसकी गोपनीयता बरकरार अनिवार्य रूप से रखी जाए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, ऋचा सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जोइधाराम डहरिया सहित दल के सदस्य उपस्थित थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




