पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: सीईओ बर्मन ने कसी कमर, अब वार्डों और गांवों में सजेंगी ‘सूर्यसभाएं’..
सारंगढ़। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने कड़े तेवर दिखाए हैं। उन्होंने योजना की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस महत्वपूर्ण योजना को ‘मिशन मोड’ में चलाएं ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के हर पात्र हितग्राही तक इसका लाभ पहुंच सके।
‘सूर्यसभा’ के जरिए घर-घर पहुंचेगी योजना-
सीईओ बर्मन ने निर्देश दिया है कि नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराकर ‘सूर्यसभा’ का आयोजन किया जाए। इन सभाओं का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है।
ऋण और सब्सिडी की प्रक्रिया होगी आसान
अक्सर दस्तावेजों की कमी के कारण बैंकों से ऋण मिलने में देरी होती है। इस पर संज्ञान लेते हुए सीईओ ने कहा कि:
सूर्यसभा में ही इच्छुक हितग्राहियों से त्रुटिरहित दस्तावेज प्राप्त किए जाएं।
वेन्डर्स का चयन कर तत्काल सोलर पैनल स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो।
आवेदन प्रक्रिया को इतना सरल बनाया जाए कि उपभोक्ताओं को बैंक ऋण और सब्सिडी प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।
वेन्डर्स को चेतावनी: समय-सीमा में पूरा हो काम-
सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने योजना से जुड़े वेन्डर्स को सख्त हिदायत दी है कि उपभोक्ताओं के घरों में सोलर पैनल की स्टॉलिंग निर्धारित समय-सीमा के भीतर की जाए। उन्होंने लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने की बात दोहराते हुए कहा कि शासन की इस योजना का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता है।
”प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना केवल मुफ्त बिजली की योजना नहीं है, बल्कि यह आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
— इंद्रजीत बर्मन, सीईओ जिला पंचायत
मुख्य बिंदु जो जनता को जानने चाहिए-
मुफ्त बिजली: योजना का उद्देश्य घरों में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली खर्च को शून्य करना है।
बैंक ऋण: सोलर पैनल लगाने के लिए आसान किश्तों पर बैंक ऋण की सुविधा उपलब्ध है।
पर्यावरण संरक्षण: स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण को बचाना।
- छत्तीसगढ़:सरकारी स्कूल में बच्चों को व्याख्याता ने बांटा बाइबल, कलेक्टर के प्रतिवेदन पर DPI ने किया निलंबित… - February 17, 2026
- मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस बार होली में खुली रहेंगी शराब की दुकानें! सरकार ने खत्म की मुहर्रम सहित इन तारीखों पर ड्राई डे… - February 17, 2026
- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही: परीक्षा केंद्र पर कम पहुंचा प्रश्नपत्र, दिनभर सेंटर पर बैठे रहे विद्यार्थी, गड़बड़ी के बाद दो पाली में हुआ पेपर… - February 17, 2026
