कुशाभाऊ ठाकरे भवन में उमड़ा भाजपा का शक्तिपुंज..विश्वगुरु’ के संकल्प के साथ चुनावी हुंकार..हजारों महिलाओं के साथ वैजयंती लहरे ने दिखाई ताकत..
रायपुर/सारंगढ़। आगामी चुनावों की तैयारी और संगठन को धार देने के लिए रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में ‘संयुक्त मोर्चा’ की एक बेहद महत्वपूर्ण और विशाल बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में न केवल हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव 2028 में पुनः विजय का संकल्प भी दोहराया गया।
मुख्यमंत्री साय ने फूंका जीत का मंत्र
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 2028 की विजय के लिए अभी से बूथ स्तर पर सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाना अनिवार्य है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने संगठन की शक्ति को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से दायित्वों के निर्वहन का पाठ पढ़ाया।
हजारों महिलाओं के साथ वैजयंती लहरे ने दिखाई ताकत
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे अपनी पूरी टीम के साथ इस बैठक में शामिल हुईं, जो जिले में महिला शक्ति की सक्रियता को दर्शाता है।
2047 तक विकसित भारत
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की नंबर वन पार्टी बन चुकी है। हमारा वास्तविक लक्ष्य भारत को शक्तिशाली, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाकर विश्व गुरु के पद पर आसीन करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में हर कार्यकर्ता के योगदान को अनिवार्य बताया।
बैठक के मुख्य आकर्षण-
3,000 से अधिक पदाधिकारियों को संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति का मार्गदर्शन दिया गया।
संगठनात्मक मजबूती और बूथ मैनेजमेंट पर विशेष जोर।
सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों सहित भारी संख्या में प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना और संगठन को आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार करना रहा। सारंगढ़ जिले की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मैदानी स्तर पर कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।
- छत्तीसगढ़:सरकारी स्कूल में बच्चों को व्याख्याता ने बांटा बाइबल, कलेक्टर के प्रतिवेदन पर DPI ने किया निलंबित… - February 17, 2026
- मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस बार होली में खुली रहेंगी शराब की दुकानें! सरकार ने खत्म की मुहर्रम सहित इन तारीखों पर ड्राई डे… - February 17, 2026
- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही: परीक्षा केंद्र पर कम पहुंचा प्रश्नपत्र, दिनभर सेंटर पर बैठे रहे विद्यार्थी, गड़बड़ी के बाद दो पाली में हुआ पेपर… - February 17, 2026
