सारंगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समूचा सारंगढ़ जिला शिवमय नजर आया। इसी कड़ी में ग्राम साल्हे निवासी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश छात्रावास प्रभारी श्रीमती बिंदु भरत जाटवर के निवास स्थित शिव मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

विधि-विधान से हुआ ध्वजारोहण और रुद्राभिषेक
सनातन संस्कृति और परंपराओं का निर्वहन करते हुए भरत जाटवर ने विप्र बंधुओं की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ मंदिर पर धर्म ध्वजा चढ़ाई। इसके पश्चात उन्होंने सपरिवार भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। इस दौरान वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। भक्ति गीतों की लहरों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सुख-समृद्धि की कामना
ग्रामीण क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महादेव की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भरत जाटवर ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भोले भंडारी साल्हे ग्राम सहित पूरे क्षेत्र पर अपनी कृपा बनाए रखें और भगवान शिवशंभु सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें।”
आयोजन के दौरान विप्र बंधुओं द्वारा कराए गए विशेष अनुष्ठान और ग्रामीणों की अटूट श्रद्धा ने इस पर्व को बेहद खास बना दिया। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




