जिंदगी के साथ गलत खान-पान और हार्मोनल बदलाव की वजह से पिंपल्स होना आम समस्या बनती जा रही है। चेहरे पर फोड़े-फुंसियां निकलना न सिर्फ दिखने में खराब लगता है, बल्कि कॉन्फिडेंस भी कम कर देता है।

कई लोग महंगी क्रीम्स, सीरम और ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन रिजल्ट कुछ नहीं मिलता। उल्टा, इनमें मौजूद केमिकल्स स्किन को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप ये सस्ता और असरदार उपाय ट्राई कर सकते हैं।
आपकी रसोई में ही इस असरदार नुस्खे का सामान मिल जाएगा। जी हां, आपको चाहिए बस गोंद कतीरा और नींबू। आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल होने वाला ये सस्ता नुस्खा पिंपल्स से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
गोंद कतीरा से कैसे मिलता है ग्लो?
गोंद कतीरा को त्रागाकैंथ गम भी कहते हैं, ये एक नेचुरल गोंद है जो पेड़ की छाल से निकलता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को कूलिंग देती है, जिससे स्किन को नमी मिलती है। लगातार इसका इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है, जिससे ड्राईनेस और पिंपल्स कम होते हैं। इसके अलावा ये शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है, जिससे मुंहासे, झुर्रियां और सनबर्न जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके इस्तेमाल से पिंपल्स जल्दी सूखते हैं। ये स्किन को अंदर से साफ करता है और ग्लो बढ़ाता है।
नींबू है पिंपल्स का दुश्मन
नींबू में विटामिन सी, सिट्रिक एसिड और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये एक्ट्रा तेल को कंट्रोल करते हैं, डेड स्किन सेल्स हटाते हैं और ब्लैकहेड्स कम करते हैं। लेकिन याद रखें, इसे सीधे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि संवेदनशील स्किन पर इरिटेशन हो सकती है। ध्यान रहे ये नुस्खा पीने का है, जो अंदर से असर करता है। बस 3 से 4 दिन आजमाएं और फर्क आप खुद महसूस कर पाएंगे।
कैसे करें इस्तेमाल?
रात को 4-5 ग्राम ‘गोंद कतीरा’ एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें।
सुबह इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिलाएं।
आधा नींबू निचोड़कर अच्छी तरह मिक्स करें।
रोज सुबह खाली पेट पी लें।
साफ स्किन पाने के लिए हमेशा ज्यादा पानी पिएं और तेल-मसालेदार खाना कम खाएं। याद रखें, हर स्किन अलग होती है, अगर पिंपल्स ज्यादा हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस उपाय से 3-4 दिनों में पिंपल्स सूख जाते हैं। साथ ही ये सस्ता, सुरक्षित और नेचुरल तरीका है।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब प्रिंसिपल को भी रोजाना लेने होंगे 2 पीरियड, बड़े कमरों में बैठेंगे छात्र… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय… रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… - September 13, 2026
- संबंध बनाने से पहले भूलकर भी न करें ये काम वरना जा सकती है जान – वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की सख्त चेतावनी… - September 13, 2026
