सारंगढ़। खेलभांठा के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित ‘प्रेसिडेंट कप’ फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन बेहद रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच में सक्ति की टीम ने अपने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर खिताबी जीत दर्ज की, वहीं रायगढ़ की टीम उपविजेता रही। पूरे मैच के दौरान मैदान दर्शकों की तालियों और उत्साह से गूँजता रहा।

विधायक और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया हौसला
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े उपस्थित रहीं। उन्होंने दोनों टीमों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हार-जीत से बढ़कर खेल भावना महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण मालाकार और जपं अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव सिंह ठाकुर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विजेता और उपविजेता का भव्य सम्मान
विधायक और अतिथियों ने विजेता टीम सक्ति और उपविजेता रायगढ़ को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन समिति के सफल प्रबंधन की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है।
गरिमामयी उपस्थिति
इस खेल उत्सव के दौरान श्रीमती कमला किशोर मनहर (पार्षद), जपं सदस्य सतीश अजय, गनपत जांगड़े, फकीरा यादव (शिक्षक), जियुकांग्रेस अध्यक्ष शुभम बाजपेई, पूर्व जनपद सदस्य प्रतिनिधि दुर्गेश अजय, राजकमल अग्रवाल, मिलन महिलाने, धनेश भारद्वाज, अश्वनी चंद्रा (मण्डल अध्यक्ष), शुभम यादव सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
