सारंगढ़। बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा में चल रहे ‘विश्वास क्लीनिक’ का काला चिट्ठा अब जनता के सामने आ गया है। जिसे इलाज का मंदिर समझा जा रहा था, वह बिना एनओसी (NOC) के धड़ल्ले से मौत का व्यापार कर रहा था। प्रशासन की संयुक्त टीम ने दबिश देकर इस क्लीनिक को सील कर दिया है, लेकिन पीछे छोड़ गया है कई गंभीर सवाल।

क्यों गिरी गाज?
जांच में पाया गया कि क्लीनिक के पास नगर पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) तक नहीं था। पिछले दो साल से बिना वैध कागजों के क्लीनिक चलाया जा रहा था।
स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, देवरबोड गांव की एक युवती की गलत इलाज के कारण मौत हो गई। हालांकि प्रशासन को लिखित शिकायत का इंतज़ार है, लेकिन धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी हो।
डॉक्टर नदारद, पिता के भरोसे इलाज- चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि क्लीनिक के संचालक डॉ. सौरभ विश्वास अक्सर गायब रहते थे और उनके पिता (जो कि डॉक्टर नहीं हैं) क्लीनिक की कमान संभालते थे।
क्या मरीजों की जान इतनी सस्ती है? डॉ. विश्वास का ‘बचाव’ या ‘बहानेबाजी’?
क्लीनिक संचालक डॉ. सौरभ विश्वास ने खुद को पाक-साफ बताते हुए कहा ”मैने सिर्फ गैस का इंजेक्शन दिया था। युवती को हार्ट की समस्या थी, इसलिए बाहर रेफर किया। मेरी अनुपस्थिति में क्लीनिक सील करना गलत है।”
सवाल यह है जब क्लीनिक के पास वैध कागजात ही नहीं थे, तो वहां इंजेक्शन लगाने की हिम्मत कैसे हुई? क्या प्रशासन की यह कार्रवाई “देर आए दुरुस्त आए” वाली श्रेणी में है?
प्रशासन का सख्त रुख-
एसडीएम प्रफुल्ल रजक और तहसीलदार कमलेश सिदार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने इलाके के अन्य अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मचा दिया है। प्रशासन अब उस मृत युवती के मामले की भी तहकीकात कर रहा है।
अब देखना यह होगा कि क्या ‘विश्वास’ तोड़ने वाले इस क्लीनिक पर सिर्फ सील लगेगी या संचालक को सलाखों के पीछे भी भेजा जाएगा?
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
