विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने वैलेंटाइन के मौके पर फैंस को प्यार की एक नई कहानी का तोहफा दिया है. 13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं.

वहीं इनके अलावा भी कई स्टार्स जैसे विक्रांत मैस्सी, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी और नाना पाटेकर भी इस फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से शानदार रिव्यूज मिले है, जिस वजह से दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में ग्रोथ दिखी. तो चलिए एक नजर डालते हैं ओ रोमियो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 12.25 करोड़ की कमाई की है. वैसे फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े आने अभी बाकी हैं. पर अगर ये मान लिया जाए कि फिल्म ने दूसरे दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया है तो इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.75 करोड़ हो गया है.
क्या कबीर सिंह को पछाड़ पाई ओ रोमियो
ओ रोमियो ने पहले दिन 8.50 करोड़ का बिजनेस किया था और फिल्म को दूसरे दिन मॉर्निंग शोज में 10.24 परसेंट, दोपहर के शोज में 22.13 परसेंट, शाम के शोज में 26.79 परसेंट और रात के शोज में 33.87 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली थी. हालांकि दूसरे दिन अच्छी कमाई करने के बावजूद भी शाहिद कपूर इस फिल्म के जरिए अपनी सुपरहिट कबीर सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रहे हैं. क्योंकि कबीर सिंह ने रिलीज के दो दिन में 22.71 करोड़ का कलेक्शन किया था.
ओ रोमियो ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
ओ रोमियो इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों को पछाड़ती दिखाई दी है. जैसे कि हैप्पी पटेल, राहु केतू, वध 2, भाबीजी घर पर हैं, तू या मैं इन जैसी फिल्मों को ओ रोमियो ने पीछे छोड़ दिया है. अगर हैप्पी पटेल की बात करें तो इसका लाइफ टाइम कलेक्शन 6.2 करोड़ का रहा है. वहीं राहु केतू ने 6.37 करोड़, भाबीजी घर पर हैं ने 1.37 करोड़, तू या मैं ने 2 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
