अचानकपाली स्कूल में प्रियंका गोस्वामी का नवाचार…
सारंगढ़।सारंगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और प्राथमिक शाला अचानकपाली के सँयुक्त तत्वाधान में वार्षिक उत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ,कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम की प्रथम नागरिक सरपंच श्रीमती मीरा पटेल द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई,कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ आर.एल.कोशले की गरिमामयी उपस्थिति रही । राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी विशेष अतिथि रहीं, स्वागत और माल्यार्पण पश्चात प्रायमरी और मिडिल स्कूल अचानकपाली के विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर नृत्य,प्रेरक प्रहशन,नाटक आदि प्रदर्शन किया,स्वच्छता एवम समाज को प्रेरणा देने वाले प्रेरक नाटकों का
मंचन किया गया , प्रियंका गोस्वामी ने मुख्य वक्ता के रूप में किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता और हाईजीन पर प्रेरक स्पीच दिया गया ,प्रियंका गोस्वामी ने नवाचार के तहत उपस्थित सभी किशोरी बालिकाओं को सैनिटरी पैड का निःशुल्क वितरण किया गया,लड़कियों की उपस्थिति सुधारना,उनके स्वास्थ्य की देखभाल,मासिक धर्म से जुड़ी रूढ़ियों को दूर करने हेतु गोस्वामी का प्रयास अनुकरणीय है, गोस्वामी द्वारा विद्यार्थियों को डेटॉल साबुन और हैंड वाश निःशुल्क प्रदान किया गया,पहाड़ा की किताबें और कॉपियाँ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को गोस्वामी द्वारा पुरूस्कृत किया गया,विकासखण्ड के शिक्षा अधिकारी आर एल कोशले द्वारा विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन हेतु एवम प्रेरित करने नकद राशि,सहायक शिक्षण सामग्री प्रदान की गईं।सारंगढ़ विकासखण्ड के मुखिया आर एल कोशले ने चन्द्रकिशोर नायक को उत्कृष्ट संकुल समन्वयक सम्मान से प्रशस्ति पत्र देकर एवम पाँचवी आठवीं केन्द्रीकृत परीक्षा में विशेष योगदान की सराहना करते हुए अभिनन्दन पत्र से सम्मानित किया ।
इस कार्यक्रम में सरपंच मीरा पटेल,गिरिजा पटेल ,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर एल कोशले,राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी ,संजय कुमार मिश्रा, पदुमलाल राठिया,चन्द्रकिशोर नायक,कैलाश साहू,विश्वनाथ कुर्रे,मधु बाथम ,ग्राम वासी एवम सभी विद्यार्थी गण उपस्थित रहे ,कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन कैलाश साहू द्वारा किया गया ।
- सारंगढ़ गोपाल जी मंदिर बड़े मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब..महारुद्राभिषेक में 108 जजमानों की रही उपस्थिति.. - February 15, 2026
- अचानकपाली स्कूल में प्रियंका गोस्वामी का नवाचार… - February 15, 2026
- जल अर्पण दिवस में सहसपानी गांव को पानी टंकी संचालन की दी जिम्मेदारी…जल जीवन मिशन से गांव के घर घर में नल से मिल रहा पानी… - February 15, 2026
