सारंगढ़। नगर के प्रतिष्ठित गोपाल जी मंदिर बड़े मठ में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 108 जजमानों की उपस्थिति में आचार्य नीलकमल ओझा ने वैदिक विधि-विधान के साथ महारुद्राभिषेक सम्पन्न कराया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन और रुद्रपाठ के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव का दुग्ध, जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान होता रहा, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
इस अवसर पर आचार्य नीलकमल ओझा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को महारुद्राभिषेक के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि यह अनुष्ठान जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, मानसिक शांति प्रदान करता है तथा व्यक्ति के आध्यात्मिक विकास में सहायक होता है। उन्होंने बताया कि महारुद्राभिषेक से वातावरण की शुद्धि के साथ-साथ समाज में सुख-शांति और समृद्धि का संदेश भी प्रसारित होता है।
आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही। आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्था में मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया गया।
पूरे आयोजन ने नगर में धार्मिक उत्साह का वातावरण निर्मित किया और श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक रूप से अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
