सारंगढ़। बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत नौघटा में स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सरपंच संगीता विरेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अजय जवाहर नायक, सरिया मंडल महामंत्री महेश बारीक एवं बसंत चौहान उपस्थित रहे। शाला परिवार एवं ग्राम पंचायत द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर नौघटा सहित आश्रित ग्राम छैलफोरा के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में बच्चों का उत्साहवर्धन करने पहुँचे।
समस्याओं के त्वरित निराकरण का मिला आश्वासन
मुख्य अतिथि अजय जवाहर नायक ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रबंधन और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि स्कूल परिसर में किसी भी प्रकार की बुनियादी समस्या हो, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य सँवारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपसरपंच अनिल सिदार, जनपद सदस्य (बीडीसी) पूजा संतोष चौहान, सचिव श्याम लाल सहित पंचगण पुनीदास मानिकपुरी, हेमचरण सारथी, आनंद राणा, गणेश पटेल, फालू पटेल, सामका सिदार, गौतम निषाद, केशव पटेल और दिलीप सिदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समारोह के अंत में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे समय बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर ग्रामीण तालियाँ बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
