सारंगढ़ | भारतीय जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय में एक गरिमामय ‘श्रद्धांजलि समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्णतः पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में नजर आए, जो भारतीय संस्कृति और पंडित जी के सादगीपूर्ण जीवन के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता था।

तपस्यापूर्ण जीवन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा-सुभाष जालान
मुख्य वक्ता और प्रखर वक्ता सुभाष जालान ने पंडित जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीनदयाल जी मात्र एक नेता नहीं, बल्कि महान राष्ट्र चिंतक थे। उन्होंने कहा
”अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के विकास का प्रमुख आधार है। पंडित जी का तपस्यापूर्ण जीवन आजीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा। आज ‘डबल इंजन’ की सरकार में ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना उनके चिंतन की ही जीती-जागती अभिव्यक्ति है।”
एकात्म मानववाद और सामाजिक समरसता – ज्योति पटेल
जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने पंडित जी के सांगठनिक सफर को याद करते हुए कहा कि एक स्वयंसेवक से जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की उनकी यात्रा भारतीय राजनीति में मूल्यों की स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने अंत्योदय के माध्यम से समाज को आत्मनिर्भरता और समरसता से जोड़ा।
वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति-
श्रद्धांजलि सभा में जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, पूर्व भाजपा अध्यक्ष भुवन मिश्रा, देवेंद्र रात्रे, अजय जवाहर नायक, मनोज जायसवाल, मनोज मिश्रा, जिपं सभापति ठाकुर साहब, हरिनाथ खूंटे सहित कई दिग्गज उपस्थित रहे।
साथ ही वरिष्ठ नेता देवेंद्र रात्रे, डॉ. दिनेश जांगड़े, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक कामता जोल्हे, डीडीसी श्रीमती अनिल शिव कुमारी साहू और परिमल चंद्रा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के छायाचित्र पर धूप-दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।
मुख्य आकर्षण:-
थीम: कार्यकर्ताओं का पारंपरिक भारतीय परिधान में शामिल होना।
संदेश: “अंत्योदय” के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प।
महामानव के प्रति कृतज्ञता और उनके विचारों पर चलने का प्रण।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
