सारंगढ़ | सूरज की तपिश बढ़ते ही सारंगढ़ के पहाड़ी इलाकों और कमला नगर जैसे क्षेत्रों में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से जूझ रहे नगरवासियों की मदद के लिए समाजसेवी सतीश यादव और उनकी संस्था ‘सेवा भारती’ एक बार फिर आगे आई है। नगर के समस्याग्रस्त वार्डों में सतीश यादव द्वारा नि:शुल्क पेयजल टैंकरों (जल्रथ) के माध्यम से घर-घर पानी पहुँचाया जा रहा है, जिससे त्रस्त लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

टैंकर पहुँचते ही उमड़ी भीड़, कतारबद्ध होकर लोगों ने भरा पानी-
कमला नगर और पहाड़ी इलाकों में जैसे ही सेवा भारती का ‘जल्रथ’ पहुँचता है, पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। अनुशासन बनाए रखने के लिए समाजसेवी सतीश यादव खुद मौजूद रहकर लोगों को कतारबद्ध करवाते हैं और व्यवस्थित तरीके से पेयजल का वितरण सुनिश्चित करते हैं। प्यास बुझाने की इस मुहिम को देख वार्डवासियों ने संस्था के कार्य की जमकर सराहना की है।
पिछले कई वर्षों से जारी है ‘निशुल्क सेवा’ का संकल्प-
यह कोई पहली बार नहीं है जब सतीश यादव जनता की मदद के लिए उतरे हों। वे पिछले कई वर्षों से ग्रीष्मकाल के दौरान जल संकट झेल रहे वार्डों में हर रोज निशुल्क टैंकर पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। सेवा भारती संस्था के माध्यम से जारी यह सेवा अब नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
नपा के कई वार्ड पानी से त्रस्त: सतीश यादव
मीडिया से चर्चा करते हुए समाजसेवी सतीश यादव ने बताया कि—
”नगर पालिका के कई वार्डों में गर्मी शुरू होते ही पेयजल की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं। इसी को देखते हुए हमने ‘जल्ररथ’ की शुरुआत की है। हमारा लक्ष्य है कि जब तक गर्मी का प्रकोप रहेगा, हम निरंतर टैंकरों के माध्यम से जरूरतमंदों तक पेयजल पहुँचाते रहेंगे ताकि किसी भी नागरिक को प्यासा न रहना पड़े।”
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
