सारंगढ़ कलेक्टर का कड़ा एक्शन: सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य हटाए गए, अभय बैरागी को मिली कमान..
सारंगढ़-बिलाईगढ़ |
सारंगढ़ के प्रतिष्ठित सेजेस (SEGES) पीएमश्री स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन को लेकर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। शिकायतों की जांच के बाद, कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए संस्था के प्राचार्य एल.पी. पटेल को तत्काल प्रभाव से हटाकर शासकीय हाईस्कूल दानसरा में संलग्न कर दिया है। उनके स्थान पर अब वरिष्ठ व्याख्याता अभय बैरागी को विद्यालय का नया प्रशासनिक और वित्तीय प्रभार सौंपा गया है।
शिकायत पर गिरी गाज:
जांच में हुई पुष्टि
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ में अध्ययनरत छात्रों और उनके पालकों ने कक्षा शिक्षकों के व्यवहार और शिक्षा की गुणवत्ता के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा था। पालकों की इस गंभीर शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय द्वारा विस्तृत जांच की गई। जांच रिपोर्ट में मिली खामियों के आधार पर कलेक्टर ने विद्यालय के वातावरण को सुधारने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कड़ा कदम उठाया है।
प्रशासनिक दृष्टिकोण-
शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता नहीं
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा जारी आदेश के अनुसार:
एल.पी. पटेल (प्राचार्य): इन्हें इस शैक्षणिक सत्र के अंत तक अस्थायी रूप से शासकीय हाईस्कूल दानसरा (ब्लॉक सारंगढ़) में अटैच कर दिया गया है।
अभय बैरागी (वरिष्ठ व्याख्याता): इन्हें सेजेस पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ के समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सौंपते हुए प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
पालकों और छात्रों में जगी उम्मीद-
प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से पालकों में सकारात्मक संदेश गया है। कलेक्टर के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि शिक्षा के मंदिर में अनुशासनहीनता और गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नए प्रभारी प्राचार्य अभय बैरागी के सामने अब विद्यालय की शैक्षणिक साख को वापस पटरी पर लाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

