स्वास्थ्य सुविधाओं में सारंगढ़ ने रचा इतिहास..विशेषज्ञों की ‘सुपर टीम’ अब सारंगढ़ जिला अस्पताल में…जिला अस्पताल अब डॉक्टरों से ‘लबालब’..कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की बड़ी उपलब्धि..
सारंगढ़-बिलाईगढ़ | जिले के मुखिया कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की संकल्पशक्ति और स्वास्थ्य के प्रति उनकी संवेदनशीलता का परिणाम है कि आज जिला चिकित्सालय सारंगढ़ सुविधाओं के मामले में बड़े शहरों के अस्पतालों को टक्कर दे रहा है। रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिलेवासियों को सौगात देते हुए कलेक्टर के विशेष प्रयासों से अस्पताल में लगभग सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों और चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना सुनिश्चित की गई है।
कलेक्टर की दूरगामी सोच: खाली पड़े पद भरे, वार्ड और लैब हुए चकाचक –
जिला बनने के बाद से ही स्वास्थ्य सुविधाओं को पटरी पर लाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने इसे प्राथमिकता पर लेते हुए न केवल सेटअप के अनुसार तकनीकी सहायकों और विशेषज्ञों की नियुक्ति करवाई, बल्कि अस्पताल के वार्डों और लैब को भी आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित कराया। उनकी इस पहल से अब गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को इलाज के लिए रायपुर या रायगढ़ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विशेषज्ञों की ‘सुपर टीम’ अब जिला अस्पताल में-
कलेक्टर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने एक ऐसी टीम तैयार की है, जहाँ हर बीमारी का इलाज संभव है-
सर्जरी व हड्डी रोग: डॉ. राकेश साहू और डॉ. रूपेश पटेल जैसे माहिर डॉक्टर जटिल ऑपरेशन के लिए उपलब्ध हैं।
शिशु व स्त्री रोग: डॉ. भारती पटेल, डॉ. अमित पटेल और डॉ. रानू मनहर की टीम मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुरक्षित करेगी।
मेडिसिन विशेषज्ञ: डॉ. सुरेश खुंटे, डॉ. सुनील पटेल और डॉ. श्रिया अग्रवाल जैसे अनुभवी डॉक्टर गंभीर रोगों का उपचार करेंगे।
विशेष ओपीडी: डॉ. अनुप अग्रवाल (नाक-कान-गला), डॉ. स्वाती शर्मा (नेत्र रोग) और डॉ. इन्दु सोनवानी (दंत रोग) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
पूरी हुई डॉक्टरों की कमी, जनता में खुशी –
की लहर सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में चिकित्सा अधिकारियों की एक विशाल फौज तैनात की गई है। इसमें डॉ. नरेंद्र रात्रे, डॉ. दिव्या जोशी, डॉ. रामजी शर्मा सहित 15 से अधिक युवा और ऊर्जावान डॉक्टर शामिल हैं।
प्रशासनिक दृष्टिकोण- स्थानीय नागरिकों का कहना है कि “कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिस तरह से व्यक्तिगत रुचि लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा है, वह काबिले तारीफ है। अब जिला अस्पताल सिर्फ नाम का नहीं, बल्कि काम का अस्पताल बन गया है।”
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

