छत्तीसगढ़:शादी के 2 साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा, मन्नत मांगकर लौटी नवविवाहिता की इस जगह पर मिली लाश, मायके वालों ने लगाए ये गंभीर आरोप….
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ नवविवाहिता की लाश कुएँ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला की शादी दो साल पहले हुई थी और बच्चा न होने के कारण घर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जाँच में जुट गई है।
कल ही बच्चे के लिए प्रार्थना कर लौटी थी घर
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बलरामपुर ज़िले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा का है। बताया जा रहा है कि मृतिका शीला लकड़ा की शादी दो साल पहले हुई थी और दो साल बाद भी उसका कोई बच्चा नहीं हुआ था। बच्चा न होने के कारण घर में तनाव बना हुआ था। कल ही महिला अपने पति के साथ अंबिकापुर से बच्चा होने के लिए प्रार्थना कराकर घर आई थी।
देर रात घर के कुएँ में मिली लाश
बताया जा रहा है कि घटना बीती रात तकरीबन 1:00 बजे की है। महिला का पति जब देर रात अचानक उठा तो उसने बिस्तर पर अपने बगल में पत्नी को नहीं देखा, जिससे उसे चिंता होने लगी। पति ने पूरे घर में खोजबीन की, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि घर का कुत्ता लगातार घर से कुएँ की तरफ जा रहा था। कुत्ते की हरकत के बाद जब कुएँ में टॉर्च की रोशनी से देखा गया तो शीला लकड़ा की लाश पानी में तैरती हुई मिली। पति ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
हर एंगल से की जा रही जाँच
पुलिस फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुँची और डेड बॉडी को कुएँ से निकालकर जाँच में जुट गई है। इस मामले में कई तरह के आरोप लग रहे हैं। मृतिका के माता-पिता ने हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस की टीम ने डेड बॉडी का निरीक्षण किया तो कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए। अब मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतज़ार है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी जाँच में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जाँच कर रही है।
- बर्ड फ्लू का खतरा: सारंगढ़ जिले में अलर्ट, बॉर्डर पर सख्त नाकाबंदी लागू… - March 28, 2026
- गरीब बच्चों के लिए सुनहरा मौका: RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटें फ्री, 31 मार्च आखिरी तारीख… - March 28, 2026
- “खरीफ 2026 की तैयारी तेज” : उर्वरकों पर सख्ती, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई… - March 28, 2026
