छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडस्ट्रियल एरिया उरला में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग कावेरी इंडस्ट्री के तार फैक्ट्री में दोपहर को लगी। अचानक लगी भीषण आग से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।

आग इतनी भीषण है कि इंडस्ट्रियल एरिया में हर तरफ-धुंआ ही दिखाई दे रहा है। फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर मौजूद पर आग पर काबू नहीं पाया गया है।

आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण है कि कई किलोमीटर केवल केवल धुंआ ही दिखाई दे रहा है। घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है।
4 टंकियों का पानी खत्म
आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार, आग बुझाने के लिए अभी तक 4 टंकियों का पानी खत्म हो गया है लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया है। इंडस्ट्रियल एरिया में पानी का शॉर्टेज होने के बार फायर ब्रिगेड की टीम को मुश्किल हो रही है।
फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण
आग किस कारण से लगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ उसके थोड़ी देर बाद ही आग की लपटें बाहर आने लगी और फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बिजली के तार के अलावा केमिकल, ऑयल और ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण है जिस कारण से आग तेजी से फैल रही है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना
पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर मौजूद है। मामले की जानकारी देते हुए निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
