परीक्षा का तनाव होगा दूर: सरसींवा में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में पहुंचे DEO डहरिया..प्रधानमंत्री के मंत्रों से छात्रों में भरा उत्साह…अर्धवार्षिक परिणामों की समीक्षा कर शिक्षकों को दिए कड़े निर्देश..
सारंगढ़/सरसींवा: जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (शाकउमावि) सरसींवा में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जे.आर. डहरिया विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए और विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिया सफलता का मंत्र-
विद्यालय में टीवी के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने देश भर के विद्यार्थियों से परीक्षा के तनाव को दूर करने और आत्मविश्वास के साथ पेपर लिखने के टिप्स साझा किए। DEO डहरिया ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि परीक्षा एक उत्सव है, इसे डर के साथ नहीं बल्कि उत्साह के साथ दें।
रिजल्ट पर कड़ाई:
शिक्षकों के साथ ली समीक्षा बैठक कार्यक्रम के उपरांत DEO ने विद्यालय स्टाफ की संक्षिप्त बैठक ली। उन्होंने अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की विषयवार समीक्षा की और कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए
अतिरिक्त कक्षाएं: फेल हुए छात्रों के लिए अतिरिक्त तैयारी कराने पर जोर दिया गया।
सार्थक पहल: शिक्षकों ने आश्वासन दिया कि वे वार्षिक परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता के लिए बच्चों के साथ मिलकर मेहनत करेंगे।
गुणवत्ता की परख: सेजस के छात्रों से सीधा संवाद निरीक्षण के दौरान DEO डहरिया ने सेजस सरसींवा (SEJAS) के कॉमर्स के विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों से विषय संबंधी सवाल पूछे और उनकी परीक्षा की तैयारियों को परखा। बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता देख उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की और उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अनुशासन और निर्देश –
बैठक के अंत में प्राचार्य और शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि:
शासन के सर्कुलर और शाला कैलेंडर का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य है।
बच्चों के हित में नियमित पठन-पाठन और टेस्ट सुनिश्चित किए जाएं।
