सारंगढ़ :कटेली में ताशपत्ती के साथ जुआ खेलने वाले जुआरियों के फड़ पर पुलिस का छापा.चार जुआड़ी सपड़ाये, 6450 रूपये जब्त..
सारंगढ़ | सिटी कोतवाली पुलिस ने ताशपत्ती के माध्यम से जुआ खेलने वाले 4 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। जुआ फड़ से 6450 रूपये नगद बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 03.02.2026 को सारंगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कटेली के मुडा तालाब से 100 मीटर दूर एक खेत में कुछ लोग ‘काट पत्ती’ नामक हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड की। पुलिस को आता देख कुछ जुआड़ी भागने में सफल रहे, लेकिन 4 लोगों को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा।
पकड़े गए जुआरियों के नाम:
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम व पता इस प्रकार बताया:
विनोद साहू (37 वर्ष), पिता राम प्यारी साहू, साकिन कटेली।
सुरेंद्र पटेल (30 वर्ष), पिता लम्पास पटेल, साकिन कटेली।
चंद्रराम साहू (38 वर्ष), पिता सोनसाय साहू, साकिन कटेली।
गंगाराम चौहान (35 वर्ष), पिता नवधा राम चौहान, साकिन कटेली।
जब्ती और कानूनी कार्रवाई-
पुलिस ने मौके से 6450 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद किए हैं। जुआरियों को मोमबत्ती जलाकर दांव लगाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने बरामदगी पंचनामा तैयार कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- बर्ड फ्लू का खतरा: सारंगढ़ जिले में अलर्ट, बॉर्डर पर सख्त नाकाबंदी लागू… - March 28, 2026
- गरीब बच्चों के लिए सुनहरा मौका: RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटें फ्री, 31 मार्च आखिरी तारीख… - March 28, 2026
- “खरीफ 2026 की तैयारी तेज” : उर्वरकों पर सख्ती, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई… - March 28, 2026
