बरमकेला में एक्सिस बैंक की नई शाखा का शुभारंभ: व्यापारियों और क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति…
बरमकेला। क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई ऊंचाई देने और व्यापारियों की बैंकिंग सुविधाओं को आसान बनाने की दिशा में आज बरमकेला में एक्सिस बैंक की नई शाखा का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर ‘कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स’ (कैट) के जिलाध्यक्ष श्री रतन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में बरमकेला थाना प्रभारी, एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगण और नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सुगम बैंकिंग से व्यापार को मिलेगा विस्तार-
मुख्य अतिथि रतन शर्मा ने फीता काटकर शाखा का विधिवत शुभारंभ किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “बरमकेला जैसे उभरते क्षेत्र में एक्सिस बैंक की शाखा का खुलना मील का पत्थर साबित होगा। अब व्यापारियों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिलने से समय की बचत होगी और क्षेत्र के व्यापार को एक नई गति मिलेगी।”
बैंक प्रबंधन ने जताया व्यापारियों का आभार-
उद्घाटन समारोह के दौरान बैंक प्रबंधन द्वारा उपस्थित व्यापारियों का विशेष सम्मान किया गया, जिससे व्यापारियों में भारी उत्साह और प्रसन्नता देखी गई। व्यापारियों ने बैंक प्रबंधन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं और सुगम लेन-देन से क्षेत्र में व्यापार विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
खुशी का माहौल और उज्ज्वल भविष्य की कामना-
नया बैंक खुलने को लेकर नगरवासियों और व्यापारिक संगठनों में खासा उत्साह नजर आया। पूरा समारोह बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने बैंक के सफल संचालन और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
- शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण जारी..सक्षम व्यवहार न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर भी प्रशासन मौन – जांच की मांग तेज…जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल… - February 4, 2026
- रायगढ़ : एसबीआई मेन ब्रांच के सामने देह व्यापार का भंडाफोड़, 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई से अनैतिक धंधेबाजों में हड़कंप…आरोपी राहूल यादव एवं उसकी महिला सहयोगी गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल व आपत्तिजनक सामग्री जब्त..केवड़ाबाडी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार… - February 4, 2026
- रायगढ़:हाईवे पर पुलिस को देखकर भाग रही संदिग्ध स्कॉर्पियो पलटी, वाहन से डीजल व औजार बरामद डीजल चोरी गैंग की आशंका… - February 4, 2026
