स्वास्थ्य सेवाओं में नया अध्याय: जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में सोनोग्राफी कक्ष का शुभारंभ…
सारंगढ़ | 04 फरवरी 2026जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के निर्देशन में राज्य में लगातार स्वास्थ्य सुविधा में विस्तार हो रही है. जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं श्री संजय भूषण पाण्डेय जिला पंचायत अध्यक्ष, के मुख्य आतिथ्य में नवीन सोनोग्राफी कक्ष का गरिमामय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में श्री अजेश अग्रवाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री अरविन्द हरिप्रिया वरिष्ठ प्रतिनिधि, श्री अविनाश पूरी गोस्वामी पूर्व पार्षद व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक जांच की सुविधा
लंबे समय से जिला चिकित्सालय में सोनोग्राफी की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता था। इस मशीन के शुरू होने से अब स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रानू मनहर की विशेषज्ञता के साथ मरीजों को उच्च स्तरीय सेवाएं चिकित्सालय परिसर के भीतर ही प्राप्त होंगी।
विशेषज्ञ सेवा: स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रानू मनहर द्वारा स्वयं जांच की जाएगी, जिससे गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ सलाह और जांच एक ही स्थान पर मिल सकेगी।
नि:शुल्क सुविधा: शासन की योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को यह सुविधा पूर्णतः नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
समय की बचत: अब मरीजों को रायगढ़ या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
अधिकारियों का संदेश:
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने इस पहल को जिले के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य हर नागरिक को सस्ता और सुलभ इलाज मुहैया कराना है। सोनोग्राफी सेवा प्रारंभ होने से शिशु-मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और समय पर जटिलताओं की पहचान करने में बड़ी मदद मिलेगी।”
सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है , सोनोग्राफी की सुविधा से अब गर्भवती महिलाओ को विशेष राहत मिलेगी. सोनोग्राफी की सुविधा प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी.
कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल के इस अपग्रेडेशन के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ एफ आर निराला सी एम् एच ओ, सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल, जिला चिकित्सालय के समस्त विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ और भारी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
- शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण जारी..सक्षम व्यवहार न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर भी प्रशासन मौन – जांच की मांग तेज…जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल… - February 4, 2026
- रायगढ़ : एसबीआई मेन ब्रांच के सामने देह व्यापार का भंडाफोड़, 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई से अनैतिक धंधेबाजों में हड़कंप…आरोपी राहूल यादव एवं उसकी महिला सहयोगी गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल व आपत्तिजनक सामग्री जब्त..केवड़ाबाडी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार… - February 4, 2026
- रायगढ़:हाईवे पर पुलिस को देखकर भाग रही संदिग्ध स्कॉर्पियो पलटी, वाहन से डीजल व औजार बरामद डीजल चोरी गैंग की आशंका… - February 4, 2026
