ग्रामीण विकास को नई गति: जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने मल्दा (ब) में जी-राम-जी मॉडल कार्यस्थलों का किया निरीक्षण..मनरेगा का उन्नत स्वरूप बनी जी-राम-जी योजना, 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित…
सारंगढ़। जिले के ग्राम पंचायत मल्दा (ब) में जी-राम-जी योजना के अंतर्गत संचालित 30–40 मॉडल कार्यस्थलों का निरीक्षण करने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय पहुँचे। इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर लगे श्रमिकों से सीधे संवाद कर योजना की प्रगति और लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
60:40 के अनुपात में वित्तीय प्रावधान, विकास कार्यों को मिल रहा बल-
निरीक्षण के दौरान जिपं अध्यक्ष ने बताया कि जी-राम-जी योजना मनरेगा का उन्नत रूप है, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में मानक आबंटन के साथ 60:40 के अनुपात में राज्य का अतिरिक्त बोझ वहन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक विकास कार्य संभव हो सकें।
मौसम के अनुरूप कार्य, श्रमिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता-
उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के अंतर्गत अधिसूचित अवधि में कार्य नहीं कराया जाता, ताकि मौसम व प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षित और उपयुक्त समय पर श्रमिकों को काम मिल सके।
जल सुरक्षा से आजीविका तक समग्र विकास का लक्ष्य-
जिपं अध्यक्ष ने कहा कि जी-राम-जी योजना का मुख्य उद्देश्य जल सुरक्षा, ग्रामीण आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), आजीविका सृजन और आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करना है। इससे न केवल रोजगार सृजित होगा, बल्कि गांवों का सतत विकास भी सुनिश्चित होगा।
स्थानीय रोजगार से पलायन पर लगाम-
कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिकों ने योजना पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में ही रोजगार मिलने से पलायन पर रोक लगेगी। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर ग्राम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
- शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण जारी..सक्षम व्यवहार न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर भी प्रशासन मौन – जांच की मांग तेज…जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल… - February 4, 2026
- रायगढ़ : एसबीआई मेन ब्रांच के सामने देह व्यापार का भंडाफोड़, 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई से अनैतिक धंधेबाजों में हड़कंप…आरोपी राहूल यादव एवं उसकी महिला सहयोगी गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल व आपत्तिजनक सामग्री जब्त..केवड़ाबाडी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार… - February 4, 2026
- रायगढ़:हाईवे पर पुलिस को देखकर भाग रही संदिग्ध स्कॉर्पियो पलटी, वाहन से डीजल व औजार बरामद डीजल चोरी गैंग की आशंका… - February 4, 2026
