सारंगढ़। जिले में पुलिसिंग को आधुनिक बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने एक निर्णायक कदम उठाया है। उनके कुशल निर्देशन में 2 फरवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल में eDAR/iRAD (इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट) पोर्टल पर आधारित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह आयोजन एसपी वार्ष्णेय की उस दूरगामी सोच का हिस्सा है, जिसके तहत पुलिस जांच प्रक्रिया को पारदर्शी, डिजिटल और जन-हितैषी बनाया जा रहा है।

तकनीक से बदलेगी पीड़ितों की किस्मत-
एसपी वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की जांच को आधुनिक बनाना है। eDAR पोर्टल सड़क परिवहन मंत्रालय की एक ऐसी पहल है, जो पुलिस, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और बीमा कंपनियों को एक सूत्र में पिरोती है।
कैशलेस इलाज:
दुर्घटना के तुरंत बाद मोबाइल ऐप के जरिए डेटा अपलोड होने से पीड़ित को त्वरित उपचार मिलेगा।
त्वरित मुआवजा:
क्लेम ट्रिब्यूनल (MACT) में मामलों का निपटारा जल्द होगा, जिससे पीड़ित परिवारों को समय पर बीमा राशि मिल सकेगी।
‘राहवीर योजना’:
मददगारों को मिलेगा 25,000 का इनाम
कार्यशाला में एसपी के निर्देशानुसार ‘राहवीर योजना’ और ‘हिट एंड रन’ मामलों पर भी विशेष जानकारी दी गई। सड़क पर घायलों की मदद करने वाले ‘नेक फरिश्तों’ (Good Samaritans) को अब 25,000 रुपये की नकद राशि और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह पहल समाज में घायलों की मदद के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए एसपी की एक सराहनीय कोशिश मानी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों को मिला ‘डिजिटल’ प्रशिक्षण-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, अविनाश मिश्रा, एसडीपीओ श्रीमती स्नेहिल साहू और डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस की उपस्थिति में आयोजित इस सत्र में जिले के सभी थाना प्रभारियों और CCTNS प्रभारियों को एनआईसी (NIC) के विशेषज्ञ दुर्गा प्रसाद प्रधान ने प्रशिक्षण दिया।
पोर्टल पर लॉग-इन से लेकर फाइनल रिपोर्ट सबमिट करने तक की प्रक्रिया सिखाई गई।
डेटा विश्लेषण के माध्यम से ‘ब्लैक स्पॉट’ (दुर्घटनाजन्य क्षेत्र) की पहचान की जाएगी ताकि भविष्य में हादसों को रोका जा सके।
”हमारा लक्ष्य केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाना और सड़कों को सुरक्षित बनाना भी है। डिजिटल डेटा से हमें दुर्घटनाओं को रोकने की बेहतर रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।”
— पुलिस टीम, सारंगढ़
- हरी खाद और बीजीए कल्चर से बदलेगी खेती की तस्वीर : संयुक्त संचालक राठौर ने सारंगढ़ कृषि विभाग को दिए बड़े निर्देश… - May 7, 2026
- उर्वरक वितरण पर नहीं कोई रोक : सरकार ने अफवाहों पर लगाया विराम, किसानों से भ्रामक खबरों से बचने की अपील… - May 7, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली नई कलेक्टर : आईएएस पद्मिनी भोई साहू ने संभाली कमान, प्रशासनिक महकमे में उत्साह…. - May 7, 2026
