सारंगढ़। खेल और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सारंगढ़ एक नया इतिहास रचने जा रहा है। जिला प्रशासन के विशेष सहयोग और मार्गदर्शन में अराधना रुरल हेल्पेज़ फाउंडेशन द्वारा आगामी 12 फरवरी को शहर की पहली ‘राज्य स्तरीय नशा मुक्ति युवा मैराथन’ आयोजित की जा रही है। यह आयोजन न केवल एक दौड़ है, बल्कि फिटनेस, सामाजिक एकता और सारंगढ़ के गौरव का एक साझा उत्सव है।

भारत माता चौक से गूंजेगा उत्साह-
आयोजकों के अनुसार, इस ऐतिहासिक मैराथन की शुरुआत सुबह तड़के होगी। मुख्य केंद्र भारत माता चौक (बस स्टैंड) होगा, जहाँ बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और शहरवासियों के जुटने की उम्मीद है। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुबह 6:00 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचकर धावकों का उत्साहवर्धन करें।
8 किलोमीटर की चुनौती और नशा मुक्ति का संकल्प
इस मैराथन में प्रतिभागियों को 8 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर कर खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित करना है।
पुरस्कारों की बौछार: विजेताओं को मिलेंगे नकद इनाम और सम्मान-
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों के लिए फाउंडेशन ने आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है:
पुरस्कार राशि व सम्मान
प्रथम – ₹21,000 + ट्रॉफी + टी-शर्ट + प्रमाण पत्र।
द्वितीय ₹11,000 + ट्रॉफी + टी-शर्ट + प्रमाण पत्र।
तृतीय ₹5,000 + ट्रॉफी + टी-शर्ट + प्रमाण पत्र।
चतुर्थ ₹2,000 + मेडल + टी-शर्ट + प्रमाण पत्र।
पंचम ₹1,500 + मेडल + टी-शर्ट + प्रमाण पत्र
6 से 10वां ₹1,000 + मेडल + प्रमाण पत्र।
11 से 20वां अराधना बैग + मेडल + प्रमाण पत्र।
21 से 25वां टी-शर्ट + मेडल + प्रमाण पत्र।
सभी विजेताओं को मुख्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
पंजीकरण की जानकारी
मैराथन में हिस्सा लेने के इच्छुक धावक नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कर सकते हैं:
7581058300
7000734781
8319513300
आइए, नशा मुक्त समाज बनाने के संकल्प के साथ इस दौड़ का हिस्सा बनें!
- 15वें वित्त आयोग की राशि पर घमासान, जिला पंचायत में होगी बड़ी सुनवाई… - June 21, 2026
- स्वास्थ्य सेवाओं में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बड़ी छलांग, दो माह में एनक्यूएएस स्कोर में 39.4% का सुधार… - June 21, 2026
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: “योग से युवा बनेगा भारत” — डॉ. वर्णिका शर्मा का प्रेरक संदेश… - June 21, 2026


