अवैध महुआ शराब पर कामिल हक का करारा प्रहार..बोहारडीह पारा में महिला तस्कर गिरफ्तार, 15 लीटर कच्ची शराब जब्त..
सारंगढ़।
जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत सारंगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
मुखबिर सूचना पर ताबड़तोड़ रेड कार्रवाई-
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री कामिल हक के कुशल नेतृत्व में अप.क्रं. 48/26 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बोहारडीह पारा हिर्री में एक घर के पास घेराबंदी कर रेड की।
घर की बाड़ी से बरामद हुई 15 लीटर कच्ची महुआ शराब-
रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला गुलापा जांगड़े, पति रामकुमार जांगड़े, उम्र 40 वर्ष, निवासी बोहारडीह पारा हिर्री, थाना सारंगढ़ के कब्जे से उसके घर की बाड़ी में रखे पीले रंग के 15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बे में भरी 15 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 3,000 रुपये) बरामद की गई।
शराब जब्त, आरोपी महिला गिरफ्तार-
बरामद अवैध शराब को गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक के अनुसार जब्त किया गया। इसके पश्चात आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक, प्रधान आरक्षक 19 धनेश्वर उरांव, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर, मुकेश चंद्रा, महिला आरक्षक शकुंतला जायसवाल सहित थाना कोतवाली का समस्त स्टाफ प्रमुख रूप से शामिल रहा।
अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप-
लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
