सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक के ग्राम तोरना में कोसा उत्पादन केन्द्र का निरीक्षण किया। मैदानी अधिकारी ने कलेक्टर को जानकारी दी कि- यहां 19 किसान रेशम को कोसा उत्पादन कर रहे हैं। कोकून उत्पादन लगातार 3 वर्ष तक अलग – अलग चरण में निश्चित समय में कोकून परिपक्व होने पर उसे तोड़ा जाता है व धागा करण के लिए कोकून भेजा जाता है । कलेक्टर ने किसानों और रेशम विभाग के अधिकारी से मिट्टी की किस्म , इसमें अधिक उपजाउ होने वाले कंद मूल की जानकारी लेकर उन्हें पौधों के बीच बचे भूमि में कंद मूल जैसे जिमीकंद, हल्दी, कोचई, अदरक आदि उत्पादन करने के सुझाव दिए । इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, जपं सीईओ अजय पटेल उपस्थित थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
- सियान के संगवारी में बुजुर्गों संग बच्चों की सजी अनोखी चौपाल… - October 1, 2026
- सियान बोझ नहीं, समाज की जड़ हैं… सम्मान और सहारे की जरूरत… - October 1, 2026
