गरियाबंद। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर स्थित फनीकेश्वर महाविद्यालय के विद्यार्थी आंदोलन कर रहे हैं। विद्यार्थी सहायक प्राध्यापक के दुर्व्यवहार को लेकर आंदोलित हैं। आंदोलनरत विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया है। वे कॉलेज में कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे हैं। विद्यार्थी दुर्व्यवहार करने वाले लेक्चर को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग पर अड़े हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राएं कालेज में बुनियादी सुविधाओं की मांग भी कर रहे हैं। विद्यार्थियों के आंदोलन को देखते हुए मौके पर फिंगेश्वर पुलिस तैनात है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




