पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में,थाना प्रभारी भटगांव शिवकुमार धारी के कुशल नेतृत्व में
दिनांक 27/01/26 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि साहू रेस्टोरेंट भटगांव के पास रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला जिसे अवगत कराकर पूछताछ करने पर मोबाईल में लोगों से सट्टा का अंक व रूपये दर्ज कर कल्याण आर.एन श्रीदेवी कर्नाटक डे. नामक सट्टा खेलाना बताया। जिसे मोबाईल एवं फोनपे में सुरक्षित 3492 रुपए को मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी करुणा शंकर रेड्डी उर्फ अशोक रेड्डी पिता बलीराम रेड्डी उम्र 42 साल साकीन भटगांव वार्ड नंबर 15 थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ के विरूद्ध छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी प्र. आर. श्रवण बरिहा आरक्षक राहुल खूंटे,खेलावन बघेल प्रत्येक बर्मन म. आर रीना बघेल एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा
- साइकल की सौगात से बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान-संजय भूषण पाण्डेय - August 1, 2026
- सारंगढ़:खाद्य सुरक्षा पर सख्ती: दुकानों की जांच, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे… - August 1, 2026
- सारंगढ़:धरती को हराभरा बनाने मारवाड़ी महिला सम्मेलन का संकल्प, अशोका पब्लिक स्कूल में 20 पौधे रोपे… - August 1, 2026




