सारंगढ़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के गरिमामय अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने आम नागरिकों और युवाओं को लोकतंत्र के प्रति जागरूक किया। उन्होंने इस दिन को ‘नागरिक शक्ति का उत्सव’ बताते हुए मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

संजय भूषण पांडेय ने अपने संदेश में कहा
कि 25 जनवरी हमें प्रतिवर्ष हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। लोकतंत्र की खूबसूरती और निष्पक्ष चुनाव का आधार केवल जागरूक मतदाता ही हैं।
युवाओं की भूमिका:
नए मतदाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अपील की कि वे देश हित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और राष्ट्र के चहुंमुखी विकास के लिए मतदान जरूर करें।
राष्ट्र निर्माण का संकल्प-
जिपं अध्यक्ष ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान न केवल एक जिम्मेदारी है, बल्कि यह देश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रतीक है।
उन्होंने अंत में सभी से आग्रह किया कि एक मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए हर संभव प्रयास करें और मतदान के जरिए अपनी आवाज बुलंद करें।
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026
- बरमकेला : बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बंदरापारा के प्रधान पाठक आत्माराम बर्खास्त..डीईओ डहरिया की कार्रवाई से मचा हड़कंप.. - August 1, 2026




