छत्तीसगढ़ में जंगली जानवरों के को घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में रायपुर वन परिक्षेत्र के सारागांव स्थित चटौद गांव में जंगली सूअर को क्रूरतापूर्वक मारने वीडियो सामने आया है।

जहां एक्सीडेंट में जंगली सुअर के घायल होने के बाद आधा दर्जन गांव के लड़के खुले मैदान में घसीटकर ले गए। इसके बाद जंगली सुअर के थूथन में पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर वन परिक्षेत्र के सारागांव स्थित चटौद गांव में एक जंगली सूअर एक्सीडेंट में घायल हो गया था। जिसके बाद आधा दर्जन गांव के लड़के पहुंचे और वन विभाग की सूचित कर इलाज करवाने की जगह उन्होंने उसे घेर लिया। इसके बाद पत्थर पटक- पटककर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें वे उसे बेरहमी से मारते हुए दिखाई दे रहे है।
बीते महीने बलौदाबाजार में शिकारियों ने किया था शिकार
उल्लेखनीय है कि, बलौदाबाजार जिले के जंगलों में जंगली जानवर सुरक्षित नहीं रह गए हैं। शिकारियों द्वारा लगातार वन्यप्राणियों को निशाना बनाया जा रहा है। मौका मिलते ही शिकारी जानवरों का शिकार कर उनके मांस की बिक्री या उपभोग कर रहे हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला जिले के सोनाखान क्षेत्र से सामने आया है।
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026
- बरमकेला : बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बंदरापारा के प्रधान पाठक आत्माराम बर्खास्त..डीईओ डहरिया की कार्रवाई से मचा हड़कंप.. - August 1, 2026




