रायपुर को मिला पहला पुलिस कमिश्नर, डॉ. संजीव शुक्ला बने आयुक्त, 15 IPS के तबादले…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी 2026 से पहली बार पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू हो रही है. राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है.
इससे पहले वे बिलासपुर रेंज के आईजी के पद पर पदस्थ थे.
गृह विभाग ने जारी किया तबादला आदेश
पुलिस आयुक्त की नियुक्ति के साथ ही गृह विभाग ने 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश भी जारी कर दिया है. प्रशासनिक दृष्टि से इसे राज्य की पुलिस व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
राम गोपाल गर्ग बने बिलासपुर रेंज के आईजी
तबादला आदेश के तहत दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग को अब बिलासपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है. वे संजीव शुक्ला की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं अभिषेक शांडिल्य को दुर्ग रेंज का नया आईजी बनाया गया है. प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है.
छत्तीसगढ़: तबादला किए गए IPS अधिकारियों की सूची
- संजीव शुक्ला (IPS 2004)
वर्तमान: पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
नवीन: पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय
- राम गोपाल (IPS 2007)
वर्तमान: पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज
नवीन: पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
- अभिषेक शांडिल्य (IPS 2007)
वर्तमान: पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज
नवीन: पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज
- बालाजी राव सोमावर (IPS 2007)
वर्तमान: पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था), पुलिस मुख्यालय रायपुर
नवीन: पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज
- अमित तुकाराम कामले (IPS 2009)
वर्तमान: पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर
नवीन: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय
- लाल उमेद सिंह (IPS 2011)
वर्तमान: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर
नवीन: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर
- शशि मोहन सिंह (IPS 2012)
वर्तमान: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर
नवीन: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
- दिव्यांग पटेल (IPS 2014)
वर्तमान: पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
नवीन: पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर
- उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS 2020)
वर्तमान: सेनानी, 14वीं वाहिनी, बालोद
नवीन: पुलिस उपयुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय
- संदीप पटेल (IPS 2020)
वर्तमान: सेनानी, 16वीं वाहिनी, नारायणपुर
नवीन: पुलिस उपयुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय
- मयंक गुर्जर (IPS 2020)
वर्तमान: सेनानी, 15वीं वाहिनी, दंतेवाड़ा
नवीन: पुलिस उपयुक्त (उत्तर), रायपुर नगरीय
- विकास कुमार (IPS 2020)
वर्तमान: पुलिस अधीक्षक (SIIB), पुलिस मुख्यालय रायपुर
नवीन: पुलिस उपयुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल), रायपुर नगरीय
- राजनाला स्मृति (IPS 2020)
वर्तमान: पुलिस अधीक्षक (STF), बस्तर
नवीन: पुलिस उपयुक्त (क्राइम एवं साइबर), रायपुर नगरीय
- श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (IPS)
वर्तमान: पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर
नवीन: पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण
- ईशु अग्रवाल (IPS 2022)
वर्तमान: नगर पुलिस अधीक्षक, आजाद चौक, रायपुर
नवीन: पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय


- IIM रायपुर में सारंगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने सीखे सुशासन के गुर..नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल का हुआ विकास..5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न: जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी साहू समेत अन्य सदस्यों ने प्राप्त किया विशेष मार्गदर्शन… - January 28, 2026
- गणतंत्र दिवस परेड में ‘धरती आबा’ झांकी ने जीता दिल..आदिवासी विकास विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार..सांसद और विधायक के हाथों सम्मानित हुए अधिकारी; 25 जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम पर आधारित थी भव्य झांकी.. - January 28, 2026
- “वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली शक्ति”: जिपं सभापति वैजयंती लहरे..राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभापति ने याद दिलाया संवैधानिक अधिकार.. - January 28, 2026
